Search

March 11, 2026 12:35 pm

मरसिया नातिया कलाम प्रतियोगिता में लम्बापाड़ा ने मारी बाजी

बजरंग पंडित

पाकुड़: इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम के अवसर पर चेंगाडांगा में शुक्रवार की रात कर्बला ए मरसिया नतिया कलाम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के रुपरामपुर,डुरिया,धीतोरा, लम्बापाड़ा, रामचन्द्रपुर व पाकुड़ के सितापहाड़ी गांव के दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मालपहाड़ी थाना प्रभारी आशीष कुमार व चेंगाडांगा पंचायत के मुखिया विपिन सरदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक सेब शेख ने बताया कि इलाके के 6 गांव के दलों ने मरसिया नातिया कलाम प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें लम्बापाड़ा ने नाते कलाम की अच्छी प्रस्तुति दी जो प्रथम स्थान प्राप्त किए, द्वितीय स्थान रूपरामपुर एवं तृतीय स्थान में रामचंद्रपुर ने कब्जा जमाया। सभी सफल प्रतिभागी दलों को स्थानीय मुखिया विपिन सरदार ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को जसीम मास्टर व समीर शेख ने जज किया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिए, सभी कर्बला और इमाम हुसैन के उपर लिखे गए कलाम पेश किया।इस अवसर नुरेजामान शेख,अली अकबर, सुभाष प्रमाणिक, डाबलु शेख उपस्थित थे।

IMG 20230729 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर