Search

March 18, 2026 5:54 pm

महबूब आलम बी०एड० विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष बने

बजरंग पंडित

महबूब आलम को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका प्रशासन द्वारा के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ बी०एड० विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष बनाए गये, इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया,महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० शिवप्रसाद लोहरा ने माला पहनाकर कर आलम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे निश्चय ही आलम के द्वारा विशेषकर बी० एड०विभाग के सर्वांगीण विकाश में अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा,समारोह में डॉ०अमरेंद्र कुमार सिन्हा ,हिमांशु शेखर महाकुर , प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपना विचार रखते हुए कहा कि बी०एड०विभाग के बेहतरी के लिए शिक्षकों ,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणार्थियों का अपेक्षित सहयोग महाविद्यालय प्रशासन को अवश्य मिलनी चाहिये, श्री आलम विश्वविद्यालय प्रशासन तथा महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में अपने दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा,समारोह में आत्रेयी सरकार, असुंता हेम्ब्रम,प्रधान सहायक नीरज कुमार,अचिन्तो चौबे,सुदीप्तो ओझा,प्रकाश कुमार,राकेश कुमार के अलावे प्रशिक्षार्थीगण आदि उपस्थित थे ,

img 20230227 wa00467979208052907897052
img 20230227 wa00455883161035161595309
img 20230227 wa00444388104590120815030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर