Search

March 15, 2026 5:21 am

महावारी मानव अस्तित्व के लिए आवश्यक है आइए इसे आसान स्वच्छ और सम्मानजनक बनाएं

बजरंग पंडित

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति पाकुड़ के द्वारा चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जन जागरूकता रथ (ऑडियो विजुअल) के माध्यम से महेशपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि सुरक्षित महावारी प्रबंधन एवं किशोरियों की उत्तम स्वास्थ्य बनाना है। विभाग के सक्रिय प्रयास से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा और सेवाओं के सुदृढ़ीकरण बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ व्यापक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन भी सुनिश्चित की जा सके जिसके तहत जन जागरूकता क्षमता वर्धन तथा ओडीएफ प्लस की स्थिति को बनाए रखने हेतु महावारी ठोस अपशिष्ट निपटान के कार्यों को गति दी जा सके। साथ ही पैड कपड़ा इत्यादि बदलने से पहले और बाद में अपने हाथों को साबुन से धोना, माहवारी के दौरान रोज स्नान करना। महामारी के पहले और दौरान घर से बाहर अतिरिक्त पैड ले जाएं। दाग और दुर्गंध से बचने के लिए हर 5 से 8 घंटे में सेनेटरी पैड या कपड़े को बदले वही कपड़े का दोबारा इस्तेमाल ना करें प्रचार प्रसार के क्रम में पंचायत शहर ग्राम के शहर ग्राम में स्वच्छता रथ के द्वारा ऑडियो विजुअल महामारी स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित छोटी-छोटी फिल्म चलाई गई जिसमें जिला समन्वयक इमरान आलम (आईईसी) शहर ग्राम की जलसहिया रुकमणी देवी स्वयं सहायता समूह के दीदी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230607 WA0019
IMG 20230607 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर