सतनाम सिंह
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गणपुरा में विधवा महिला पर जानलेवा हमला करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसमें एक कलयुगी दामाद जोसेफ किस्कु ने अपनी सास माती मुर्मू को कुछ दिन पूर्व पीड़ित के घर गणपुरा आकर कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर भाग गया घटना के बाद थाना में मौखिक सूचना देने के बाद पाकुड़िया हस्पताल में उसकी बेटी द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया पश्चिम बंगाल से इलाज करा कर लौटने पर जख्मी महिला द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर पाकुड़िया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर आरोपी को दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर ग्राम से गिरफ्तार कर पाकुड़िया थाना ले आई।पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ कांड संख्या20/23 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर स्वास्थ्य जांच के बाद पाकुड़ जेल भेज दिया गया।





