Search

March 15, 2026 12:58 am

महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल में महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले को लेकर वादी सह पीडित महिला सोबोनूर बीबी ने थाना में लिखित शिकायत कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है ।
घटना बीते 9 जून की 4:30 बजे की है । दर्ज शिकायत में उल्लेख किया है कि घटना के दिन मैं अपने घर निर्माण कार्यरत में सामने मिट्टी भरवाने का कार्य करवा रहा था वहां उपस्थित होकर अपनी जगह पर मिट्टी फेंकने के दौरान कुछ मिट्टी हजरत अंसारी के घर दीवाल की तरफ चला गया । मैं खुद मिट्टी को उठाकर अपनी जमीन पर रख रही थी । इसी दौरान रानिया बीबी, सबीना बीबी, खुदतेजा बीबी और किशन बेवा चारों औरत मिलकर हम को बुरी तरह मारपीट किया । हल्ला सुनने के उपरांत मेरा पति अनारूउल अंसारी मुझे बचाने के लिए आया तो देवर हजरत अंसारी मेरे पति को 5-4 महिला एवं पुरुष मिलकर मारपीट किया । पुलिस इस मामले को लेकर थाना कांड संख्या है 93/ 2023 सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर