रिपोर्ट–धीरेन साहा
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने थाना क्षेत्र के पोड्रा गांव में गुरुवार को एएसआई बिपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया,जांच अभियान के दौरान चार चक्का, तीन चक्का व दो पहिये वाहन की जांच गंभीरता पूर्वक की गई है, जिसमें हेलमेट, कागजात, के अलावे डिक्की को भी चेक किया जा रहा था, एएसआई बिप्पिन यादव ने बताया की वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य है अपराधी व असमाजिक तत्व पर लगाम लगाया जा सके साथ ही लोगों को हेलमेट लगाने का सुझाव भी दिया जाता है,जुर्माना भी वसूला जाता है,जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आए।
एएसआई बिप्पीन यादव ने लोगों से अपील किया है कि सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए वाहनों का चालन किया जाएगा,जिससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। रात्रि गस्ती में भी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन संचालकों पर पुलिस की पैनी नजर है।







