Search

October 14, 2025 9:17 pm

महेशपुर मे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण मे शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मण्डल एवं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद,डॉ सुनील कुमार किस्कू डॉ पंकज कुमार बिराजी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला मे सैकड़ो के संख्या मे पहुंचे लोगो का स्वास्थ्य जाँच कर निशुल्क दवाई दिया साथ ही लोगो को जागरूक भी किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मेले फिजिशियन डॉक्टर नेत्र जांच, शुगर ,मलेरिया तथा परिवार नियोजन के अतिरिक्त करीब एक दर्जन स्टाल लगाए गए थे, जिसमें करीब सैकड़ो लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दिया गया। इस मौक़े पर बीडीओ उमेश मण्डल ने बताया की इस तरह के मेले का आयोजन का मकसद एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जाँच सुविधा उपलब्ध करना होता हैं। बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने जानकरी देते हुए बताया की सरकार का उद्देस्य हैं की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को घर तक पहुँचाना हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मजबूर और असक्षम व्यक्ति जो आने में यहां सक्षम नहीं है उनके लिए वाहन की व्यवस्था कराई जाए ।

इस मेले के अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद, कलम अंसारी, जेम्स सुशील हेमबरम,हलीम शेख, अरशद मण्डल,पप्पू अंसारी,मुबारक करीम,डॉ. अंजनी कुमार भगत, बीएएम शैलेश कुमार, ज्योतिष पासवान, अजय कुमार, जगरनाथ कुमार, आनंद राज आर्य, शौकत अली, गुलाम गौस, शालेर्ट मुर्मू, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

IMG 20230916 WA0018
IMG 20230916 WA0019
IMG 20230916 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर