Search

March 12, 2026 10:28 am

महेशपुर हाटपाड़ा के ग्रामीणों ने बूढाबाबा शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।

धीरेन साहा

सावन के पवित्र महीने के अवसर पर महेशपुर हाटपाड़ा के ग्रामीणों ने बूढाबाबा शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। ग्रामीणों ने शिव मंदिर परिसर में प्राण दाई पीपल का पौधा लगाया। ग्रामीणों ने पौधों के पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। वहीं ग्रामीण संदीप कुमार भगत, अजय दास, दिनकर घोष, राहुल भट्टाचार्य व विष्णु भगत सहित अन्य ने कहा कि सावन के पावन महीने में हम सभी ग्रामीण एकत्रित होकर शिव मंदिर परिसर में पीपल का पौधा लगाने का कार्य किया। कहां कि हिंदू धर्म, वनस्पति, विज्ञान और आयुर्वेद के रूप में पीपल एवं बरगद का पेड़ बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर