Search

March 12, 2026 4:29 am

मांगों के समर्थन में ईआरएमयू कर्मियों ने दिया धरना

बजरंग पंडित

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के तत्वाधान में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बताया कि फरवरी 2023 से ही प्रत्येक महीने की 21 तारीख को न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में एवं अन्य कई मांगों को लेकर संपूर्ण देश में सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा धरना, प्रदर्शन, रैली के माध्यम से विरोध जताया जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों के अंशदान का पैसा सरकार शेयर मार्केट में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है l वहीं, रेलवे में खाली पदों पर नियुक्ति नहीं कर उन्हें समाप्त करने की साजिश चल रही है l इससे शिक्षित बेरोजगार युवकों के रोजगार के अवसर को कम किया जा रहा है, देश का शिक्षित नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है अथवा निजी कंपनियों के हाथों शोषण का शिकार हो रहा है।

IMG 20230721 WA0021
IMG 20230721 WA0022 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर