चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर:- एसपी
बिक्की सन्याल
पाकुड़। निर्धारित कार्यक्रम के तहत माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आगमन शुक्रवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर पंचायत में डुमरचीर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। राज्यपाल के हाथों परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। इसको लेकर आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त मो शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू कुमारी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता विकास त्रिवेदी सहित तमाम जिला के पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का जायजा लिया। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया। उपायुक्त ने पंचायत भवन में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में कार्यक्रम के रूप रेखा तैयार करने को लेकर सभी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल के पास एवं अन्य जगह जगह पर महिला एवं पुरुष जवान तैनात करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया।








