बजरंग पंडित पाकुड़।
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भारत वार्ता द्वारा मानस संस्कार सम्मान २०२३ का भव्य आयोजन किया गया जिसमे देश भर से चिन्हित विशिष्ट लोगो को सम्मानित किया गया । भारत वार्ता अयोध्या संवाद द्वारा भारत के विभिन्न कोने से चुनते हुए , झारखण्ड के संथाल परगना के समाजसेवी सह पाकुड़ के पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू को उनके द्वारा अध्यात्म एवं संस्कृति के लिए किये गये सराहनीय कार्य के लिए मानस संस्कार सम्मान २०२३ से सम्मानित किया । आचार्य श्री किशोर कुणाल एवं श्री मयंकेश्वर नाथजी ने श्री बाबूधन मुर्मुजी को मानस सम्मान २०२३ का मोमेन्टो एवं प्रसस्ति पत्र प्रदान किया ।
उकत कार्यक्रम में देश भर के अध्यात्म , ज्ञान , संस्कृति , समाजसेवा , पत्रकारिता , शिक्षा क्षेत्र से महानुभाव मौजूद रहे ।
ज्ञात है की बाबूधन मुर्मू विगत १५ वर्ष से ज्यादा समय से संथाल परगना के विभिन्न सहरो तथा दूरस्थ गॉंवो में जा जा कर सभी से अपने अपने संस्कृति के रक्षा एवं उसका प्रचार प्रसार , पूर्ण अध्यात्म की विशेस्ताओ , राष्ट्र निर्माण की खुबिया तथा धर्म जागरण से चरित्र निर्माण के लिए कार्य करते आ रहे है। मुर्मुजी जी ने बताया की वृन्दावन के पंचवटी सत्संग के श्री चित्तरंजन दासजी महाराजजी ने उन्हें आध्यात्मिक जीवन जीने का सही उपाय बताये जिस रस्ते पर चलकर समाज का केवल और केवल भला हो ।
मुरमुजी ने कहा की यह सम्मान संथाल परगना सहित पुरे झारखण्ड के लोगो का सम्मान है । उन्होंने आगे कहा की सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त नागरिक बनाना जरुरी है और इसके लिए अपने संस्कार और अध्यात्म से सीखने और उससे जुड़ने की जरुरत है । उन्होंने कहा की वह हमेशा ही अच्छे और सच्चे आचरण को प्रमुखता दिए है । आज पुरे विश्व में भारत के सदियों पुराने संस्कृति और अध्यात्म की चर्चा है और विश्व भर के लोग इससे जुड़ना और अध्यन करना चाह रहे है ।








