Search

March 18, 2026 4:15 am

मारवाड़ी समाज के महिलाओं ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़ नगर के दूधनाथ मंदिर में मारवाड़ी समाज के महिलाओं के तत्वाधान में धार्मिक परंपराओं के तहत हर्षोल्लास के साथ गुरुवार हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया।
सभी समुदायों के आस्था के प्रतीक स्वरुप कलयुग के भगवान हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दूधनाथ मंदिर में महाबली हनुमान जी की अलौकिक शक्ति का गुणगान मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने भजन के माध्यम से किया । हनुमान जी के दरबार में हर कोई अपने कष्टों का निवारण हेतु मंदिरों के दरवाजे पर मथा टेकते नजर आए । मंदिरों में दर्जनों मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन गाए ।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। सुबह से ही मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ करते श्रद्धालु नजर आए । भगवान हनुमान के साथ राम जानकी की तस्वीरों पर महिला श्रद्धालुओं ने फूल माला चढ़ाएं और पूजा पाठ किया । शाम को हनुमानजी का अभिषेक कर केसरिया सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। भव्य आरती का आयोजन हुआ ।बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिमय माहौल में महावीर हनुमानजी जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।

IMG 20230406 WA0079
IMG 20230406 WA0078 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर