Search

March 10, 2026 6:15 pm

मिशन इंद्रधनुष तहद जन्म से 5वर्ष के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल के द्वारा सदर प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बेलडंगा एवं कालिकापुर से मिशन इंद्रधनुष 5.0″ अभियान की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन द्वारा वहां उपस्थित बच्चों को ओपीवी ड्रॉप भी पिलाया गया। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष’ अभियान तीन चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9-14 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।जो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा पाए थे। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने जिले के गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों के अभिभावकों से भी अपील किया कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, जिससे बच्चों के समेकित विकास के साथ-साथ उनका इम्यूनिटी सिस्टम में भी वृद्धि हो। मौके पर एसएमओ, डब्लूएचओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, बीपीएम शहरी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230807 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर