Search

March 10, 2026 6:15 pm

मुखिया ने स्कूल के प्रधानाध्यापक के उपर विद्यालय विकास मद की राशी में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर प्रखंड के बांसकेंद्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्योधन साह द्वारा विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था ध्वस्त करने के साथ साथ साथ विद्यालय विकास मद की राशी हेराफेरी करने मामले को लेकर रविवार को स्कूल प्रांगण में मुखिया निर्मल हांसदा के अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधक समिति व दर्जनो अभिभावक, ग्रामीण के साथ एक बैठक की। बैठक में हाईस्कूल में सुचारू रूप से पठन पाठन करवाने के अलावे विकास पद की राशी, विद्यालय साज सज्जा, रंग रोगन आदि मद का खर्च प्रधानाध्यापक दुर्योधन साह द्वारा नही करने को लेकर सभी एक सूर में विरोध प्रकट किया । वही अभिभावक ने कहा कि पिछले दो दिन पूर्व बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक स्थगित होने के पश्चात रविवार छह अगस्त को बैठक तय किया गया था लेकिन प्रधानाध्यापक बैठक में शामिल नही हुए। बैठक में में सर्व सम्मानित से प्रस्ताव पारित किया गया कि भष्ट्र हेडमास्टर को स्कूल से तबादला करवाया जाय। जिसको लेकर एक लिखित शिकायत डीसी पाकुड़ को करने का निर्णय लिया गया। वही विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टिकेन साहा ने कहा कि प्रधानाध्यापक मनमाने ढंग से कार्य करते है इनको हटाने के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पठन पाठन के अलावे विकास कार्य ठप है। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को शिकायत किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर