इंजीनियर का कमाल,सड़क बेमिसाल
बजरंग पंडित
पाकुड़ मनिरामपुर पंचायत विकास कार्यों को लेकर कुछ महीनों में मनरेगा के कई कार्यों को लेकर काफी विवाद में रहा है,यहां मनरेगा के कई योजना में खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार हुए है,कई मामलों की उच्च स्तरीय जांच भी हुई है।अब ताजा मामला पीसीसी सड़क का है जो कुछ महीने पहले ही बनी है और कई जगह से दरार पड़ चुकी है और कुछ टूट गई है,मनिरमपुर ग्राम में मुख्य सड़क से नुमान शेख के घर तक बनी यह पीसीसी सड़क मुखिया फंड से 151700 रुपए की लागत से बनी है, इंजीनियरिंग का काम बेमिसाल है जो अब कुछ महीनों में ही दिख रहा है,सड़क कई जगह से टूटी हुई है,कई जगह दरार पड़ चुकी है।विकास के नाम की रोज झंडा बुलंद कर रहा है मनिरामपुर।
Also Read: पाकुड़ बस हादसा मामला में उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई तय, चिन्हित कर होगी एफआईआर—एसपी निधि द्विवेदी







