Search

March 12, 2026 2:41 am

मुख्यमंत्री ने किया जिले में दो बिरसा प्रशिक्षण केंद्र का डिजिटल उद्घाटन

राजकुमार भगत

नियोजन नहीं होने पर 1 वर्ष तक मिलेगी बेरोजगारी भत्ता

पाकुड़। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ किया गया है। शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में (इंस्टीट्यूट फॉर रूलर स्कील एक्वीजीशन) के तहत पाकुड़ जिला के दो प्रखंड पाकुड़िया एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड में बिरसा प्रशिक्षण केन्द्र का आनलाइन उद्घाटन किया गया।पाकुड़िया प्रखंड में प्रखंड लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूलर स्कील एक्वीजीशन के तहत एडविंग्स कंसल्टेंसी एंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है, जिसमें तीन प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाएगा। (1) असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (2) असिस्टेंट टेक्नीशियन सोलर इंस्टॉलेशन (3) स्वरोज़गार दर्जी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को सेंटर से आने जाने हेतु डीबीटी के माध्यम से युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांग को पन्द्रह सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से परिवहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा। साथ ही सफलप्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के नियोजन नहीं होने के उपरांत युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांगों को पन्द्रह सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से एक साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
अमड़ापाड़ा प्रखंड में बिरसा योजना अन्तर्गत ‘कम्पा भाई वोकेशनल ट्रेनिंग लिमिटेड प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें दो प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (1)डाटा एंट्री ऑपरेटर (2)स्वरोज़गार दर्जी का प्रशिक्षण 13-50 वर्ष के लोगों को दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केन्द्र तक आने जाने हेतु प्रति माह एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणोपरांत प्रमाणित सफल प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के नियोजन नहीं होने के उपरांत युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांगों को 1500 डीबीटी के माध्यम से एक साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।*
राज्य सरकार के इस योजना के तहत युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाएगा।मुख्यमत्री सारथी योजना के तहत पहले चरण यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के करीब 80 प्रखंडों में योजना की शुरूआत की गई। इसमें राज्य के होनहार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर