Search

March 13, 2026 11:47 pm

मेगा कौशल केंद्र निष्ठा में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर प्रखंड मोहनपुर स्थित मेगा कौशल केंद्र निष्ठा में गुरुवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित देश के विभिन्न कम्पनियों ने 95 प्रशिक्षित युवक युवतियों को रोजगार से जोड़कर नियुक्तिपत्र दिया। रोजगार मेला का शुभारम्भ श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। इस मेले में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के प्रतिनिधि ने केंद्र से प्रशिक्षित 15 युवकों का चयन किया। वही सेलिब्रेटी फैशन कम्पनी तिरुपुर तामिलनाडु ने 22 युवतियों के चयन किया। इसी तरह बेस्ट कारपोरेशन कम्पनी तामिलनाडु में 18 युवतियां , केपीआर कम्पनी तामिलनाडु में 30 युवती , जुबली टेक्स कम्पनी तामिलनाडु में 10 युवतियों के चयन किया गया। केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर नवल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन किये गए 95 युवक युवतियों में से 40 को कम्पनियों में योगदान को लेकर तिरुपुर भेजा जा रहा है। वही अन्य प्रशिक्षित युवक युवतियों को भी जल्द ही सम्बन्धित कम्पनियों में भेजा जाएगा। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य रहा है। जिससे कि युवा स्वालम्बी बन सके। इसको लेकर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को इसमे जोड़कर निशुल्क प्रशिक्षण दी जा रही है। इस मौके पर निष्ठा के हिमांशु मसीह , जयकार हाजरा सहित सभी कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर