Search

March 18, 2026 5:53 pm

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक हुआ गंभीर रूप से घायल,

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राधानगर से महेशपुर शिमपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर गांव के पास रविवार देर रात को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मरांडी उम्र 35 वर्ष पिता निपेन मरांडी गांव बक्तरपुर का रहनेवाला है।उसी सड़क पर डस्ट गिरे रहने के कारण रात के अंधेरे में ठीक से दिखाई नहीं दिया और वह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे मोटरसाइकिल चालक से घायल हो गया । घटना की खबर ग्रामीणों ने पाकुड़िया पुलिस को दिया सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लाए।जहां डॉक्टर गंगा शंकर साहा ने घायल का प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रेफर कर किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर