सतनाम सिंह
महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव के नजदीक रविवार को मोटरसाइकिल और ई रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबराजपुर गांव निवासी सुनील लेट और गयानाथ लेट बाइक में सवार होकर भौरीकोचा मंदिर से पूजा अर्चना कर महेशपुर दुबराजपुर अपने घर लौट रहे थे. इसी दरम्यान घाटचौरा गांव के समीप एक टोटो के साथ टकरा गई. और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल से आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी अस्पताल महेशपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर अंजनी कुमार भगत ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वही घायल सुनील लेट को पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।





