Search

June 10, 2026 5:21 am

युवक के साथ मारपीट करने का आरोप, थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग


संवाददाता जयराम मंडल

उधवा।राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिम उधवा पंचायत अंतर्गत मिर्जानगर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने है। मामले को लेकर थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव निवासी पुलीन मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता-खुदीराम मंडल ने शनिवार को राधानगर थाने में आवेदन देकर 20 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है।दिए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि दिनांक 18 फरवरी 2023 समय करीब 12 बजे मैं अपने घर के सामने आईस्क्रीम बेचने वाला गाड़ी को रखकर स्नान करने के लिए नदी जा रहा था।तभी अचानक जाकीर शेख साकिम बकाई टोला, थाना राधानगर ने अपने ट्रैक्टर गाड़ी में बैठकर मुझे गंदा गंदा गाली गलौज देना लगा। उनके गाड़ी में रखे सब्बल निकाल कर मुझे जान से मारने के नियत से गाड़ी से उतर कर मेरे पास आ गया और सब्बल से मारने लगा। तभी मैं अपनी जान बचाकर किसी तरह भागा। तभी वह अपने गाड़ी छोड़कर अपने घर गया,और साथ में अपने भाई सैफूमुद्दीन शेख तथा सुवद्दीन शेख सहित अन्य 20 लोगों के साथ मेरे घर में आ गया,गाली देते हुए घर को तोड़ दिया।साथ आरोप लगाया कि मेरे पत्नी के साथ भी उनलोगों ने गलत नियत से मारपीट तथा छेड़छाड़ करने लगा।पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!