Search

March 15, 2026 12:35 pm

रक्तदान कर अजय ने बचाई 42 वर्षीय व्यक्ति की जान

राजकुमार भगत

Also Read: E-paper 01-02-2026

रक्तदान करने पर बड़ा सुकून मिलता है: अजय यादव

पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य व हिरणपुर निवासी अजय यादव ने नगर के बड़ी अलीगंज निवासी 42 वर्षीय रवींद्र नाथ ठाकुर को शनिवार को पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर उनकी जान बचाई है।
संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया रवींद्र नाथ ठाकुर के किडनी में कुछ गड़बड़ी हो जाने के कारण उनकी तबियत खराब हो गई थीं। उनको इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में चिकत्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दी। उक्त मरीज ने संस्था के सक्रिय सदस्य सत्यम कृष्णा से संपर्क किया ,संस्था ने रक्त की महत्व को समझते हुए, संस्था के सदस्य व हिरणपुर निवासी अजय यादव से संपर्क किया गया, अजय यादव ने बिना समय गंवाए रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया। अजय यादव का यह पहला रक्तदान है , रक्त मिलने पर मरीज की पुत्री ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया। रक्तदाता अजय यादव ने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है, इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है इससे बढ़कर और क्या चाहिए। मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य सुमित भगत ,उत्तम कुमार साहा ,कर्मचारी पियूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर