सतनाम सिंह
रद्दीपुर थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर परिवहन को लेकर रदीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बुधवार को श्रीरामगाड़िया गांव के समीप जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में चांदपुर गांव के समीप एक बोल्डर लदे हाईवा को जब्त किया गया। इस सबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना चालान के एक बोल्डर लदे हाईवा को जब्त किया है। बताया कि इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। विभाग के वरीय अधिकारीयों के निर्देशानुसार आगे की करवाई की जाएगी।







