राजकुमार भगत
पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के सदस्य रवि शंकर भगत ने गोड्डा के परसोती के निवासी 35 वर्षीय नन्द किशोर लोहरा को गुरुवार को पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर बचाई जान।संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया नन्द किशोर लोहरा जिनको एनिमेनिय के बीमारी हो जाने के कारण तबियत खराब हो गई थी।उनको इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया । ,संस्था के सदस्य रवि भगत ने बिना समय गंवाए रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया। रवि का यह पहला रक्तदान था।
मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य विशाल भगत , पियूष , कर्मचारी – संतोष किस्कू, पीयूष कुमार ,सहित अन्य उपस्थित थे।





