Search

March 13, 2026 10:18 pm

राजनीतिक दलों, बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ बीडीओ ने की बैठक

राजकुमार भगत

शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, पाकुड़िया मनोज कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं बीएलओ, पर्यवेक्षक के साथ मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर पाकुड़िया प्रखंड सभागार में बैठक की।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी बीएलओ/ बीएलओ सुपरवाईजर अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं का घर-घर जाकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य संपादित करेंगे। बैठक के क्रम में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ आहूत बैठक में बताया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ब्लॉक लेवल एजेंट प्रतिनियुक्त करते हुए उसका सूची जिला में उपलब्ध कराने हेतु संसूचित करते हुए सभी BLA को BLO संग सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया है। बैठक में फ्री रिवीजन एक्टिविटीज, रिवीजन एक्टिविटीज, ब्लैक एंड वाइट फोटो, आधार ऑथेंटिकेशन, हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर