Search

July 31, 2025 5:41 pm

राजमहल में जिला अध्यक्ष ने किया भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ।

राजमहल:-प्रखंड अंतर्गत लाल माटी में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य तौर पर भाग लेने पहुंचे साहिबगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान साथ में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद बरहरवा प्रखंड महासचिव निताय सरकार एवं नसीम अख्तर भी पहुंचे।कार्यक्रम की शुरुआत में राजमहल महिला प्रखंड अध्यक्ष फुलवती देवी एवं उनके प्रखंड कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं साथ में आए हुए पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल गांधी जिंदाबाद,आलमगीर आलम जिंदाबाद,भारत जोड़ो नफरत छोड़ो,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारों के साथ किया गया यात्रा की रैली लालमाटी से छोटा कार्तिक डांगा,छोटा कूटहरी,बड़ा कूटहरी,पररिया,लालवन एवं तीनपहाड़ होते हुए बाबूपुर पंचायत में समाप्त किया गया लगभग 11 किलोमीटर की यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से राजमहल प्रखंड देवेन्द्र ठाकुर, महिला प्रखंड अध्यक्ष फूलवती देवी,प्रदीप चौधरी,रूपो देवी, दीनदयाल यादव,विनयचंद्र साह, दीपक साह बुलंद अख्तर,जितेंद्र साह,दुल्हिन उरांव,सागर साह,आकाश साह,गौतम साह, शब्बीर आलम,प्रवीण आलम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
// for sub category under jharkhand