Search

March 10, 2026 4:48 pm

राजस्व वसूली को लेकर अपर समाहर्ता ने सीओ के साथ बैठक की

धीरेन साहा

पाकुड़िया अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी ने सोमवार को पाकुड़िया पहुँचकर अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नियमित बैठक किया । बैठक में राजस्व वसूली की वर्तमान स्थिति सहित राजस्व में कैसे बढ़ोतरी हो इस विषय पर चर्चा की गई । मौजूद हल्का कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि ससमय ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर भू राजस्व सहिय अन्य प्रकार से आने वाले राजस्व की वसूली करें । साथ ही जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अंचलाधिकारी या फिर वरीय अधिकारी से संपर्क करने को कहा । ततपश्चात उन्होंने बेनाकूड़ा चेकपोस्ट पहुँचकर रजिस्टर की जांच की । मौके पर सीओ किरण डांग , सीआई सुभाष यादव , राजस्व कर्मचारी विवेक तिरु सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर