लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
राज्यपाल के आगमन की तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन, डीडीसी शाहिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन सहित अन्य अधिकारी प्रखंड स्थित गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट पहुंच कार्यो का जायजा लिया एवं बीडीओ संजय कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले रास्ते की मरम्मत के साथ-साथ आवश्यक सजावट की व्यवस्था सुनिश्चित करे,साथ ही पंडाल परिसर में लगने वाले स्टालों एवं बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को लेकर दिशा निर्देश दिया। वही एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धों का जायजा लिया।मौके पर एसडीओ हरिवंश पंडित,एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बीपीओ मानिक दास, सहित अन्य उपथिति थे।
Also Read: E-paper 21-01-26









