Search

March 16, 2026 10:59 am

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को आन द स्पॉट समाधान किया गया

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड के जामुगड़िया ग्राम पंचायत में गुरुवार रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण,स्कूल में पठन पाठन, स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें। चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार मरांडी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20230522 WA0039 1
IMG 20230522 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर