Search

March 18, 2026 9:16 am

रामनवमी की तैयारी जोरों पर,सजने लगे मंदिर।

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया रामनवमी महोत्सव को लेकर पाकुड़िया हनुमान मंदिर में तैयारी जोर शोर से चल रही है । रामनवमी की तैयारी में पाकुड़िया स्थित हनुमान एवं रामसीता मंदिर का रंगरोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है , अब मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य कमेटी द्वारा किया जा रहा है । इस अवसर पर बीते वर्ष की भांति 27,28 एवं 29 मार्च 2023 की संध्या 6 बजे से मशहूर पंडित गौतम जी महराज द्वारा संगीतमय भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम मंदिर कमेटी की ओर से रखा गया है ,कार्यक्रम को लेकर पंडाल एवं स्टेज निर्माण का कार्य को पूरा कर लिया गया है तथा पंडाल को सजाने का कार्य चल रहा है । कार्यक्रम में गौतम जी महराज रामकथा पर विस्तृत व्याख्यान करेंगे । इस अवसर पर 30 मार्च को सुबह से पूजन अनुष्ठान के साथ बजरंगी झंडा का ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है साथ ही 30 मार्च को ही रामनवमी जुलूस का कार्यक्रम रखा गया है । जुलूस संध्या पांच बजे मंदिर परिसर से प्रस्थान करेगी और रात 11 बजे तक भ्रमण करेगी । जुलूस का मंदिर वापसी के बाद खिंचडी भंडारा का आयोजन भी मंदिर परिसर में रखा गया है । कार्यक्रम को लेकर मंदिर कमेटी काफी सक्रिय है तथा सभी तैयारियां पूरी करने में लगी है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर