Search

March 13, 2026 7:20 pm

रालोजपा के प्रदेश सम्मेलन में शिरकत करेंगे केंद्र मंत्री पशुपतिनाथ पारस

30 जून को गिरिडीह में आयोजित सम्मेलन में पार्टी दिखाएगी सांगठनिक ताकत :- रंजीत सिंह

बिक्की सन्याल

पाकुड़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड में शक्ति प्रदर्शन को लेकर गिरिडीह में पार्टी सुप्रीमो और केंद्रीय खाद एवं प्रसंस्करण तथा उद्योग मंत्री पशुपतिनाथ पारस की मौजूदगी में 30 जून को कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा। इस दिन पार्टी का झारखंड प्रदेश सम्मेलन गिरिडीह के संगम गार्डन में होना हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपतिनाथ पारस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, खगड़िया के सांसद महबूब अली कौसर, वैशाली के सांसद वीणा सिंह, नवादा के सांसद चंदन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज मौजूद रहेंगें। श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस शामिल होंगे। वे दिल्ली से देवघर के रास्ते गिरिडीह पहुंचेगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात श्री पारस प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज के गिरिडीह आवास पर रात्रि भोज के बाद फिर देवघर के लिए रवाना हो जाएंगे। अगली सुबह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे देवघर में कुछ संक्षिप्त कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जिलाध्यक्ष के आवास पर भोजन करेंगे ओर फिर फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पाकुड़ रालोजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में पूरे प्रदेश से सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी समेत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाग लेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव में झारखंड में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर