अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड सभागार में सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक किया गया। बैठक में सभी छूटे हुए राशन कार्ड धारी का ईकेवाईसी फरवरी 2025 तक करने का निर्देश दिया गया। ग्रीन कार्डधारियों को मार्च 2024 का राशन दिनांक 15 जनवरी तक, जनवरी 2025 का राशन 16 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक वितरण करने का निर्देश दिया गया। एनएफएसए अंतर्गत Phh और अन्त्योदय कार्डधारियों को माह दिसंबर 2024 का खाद्यान्न वितरण 10 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। चना दाल नवंबर 2024 का वितरण 15 जनवरी 2025 तक किया जाना है। सभी कार्डधारियों को धोती साड़ी लुंगी, अंत्योदय कार्डधारियों को चीनी का वितरण ससमय करने का निदेश दिया गया। सभी को दुकान ससमय खोलने और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया गया।