राजकुमार भगत
पाकुड़। होली पर्व के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला इकाई पाकुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय हरीनडंगा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित किया गया ।जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ-साथ स्वयंसेवक तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह के अवसर पर संगीत की धुन में स्वयंसेवको ने भरपूर आनंद उठाया एवं एक दूसरे को तिलक लगाकर गले मिले एवं बधाई दी तथा सुख समृद्धि की कामना की ।





