Search

March 15, 2026 5:12 pm

रिया विद्यालय में दूसरी और राज्य में छट्टी पोजीशन लाकर पाकुड़ का नाम किया रोशन

राजकुमार भगत

रिया ने इसका श्रेय अपने गुरु पिता और परिवार को दिया, बनना चाहती हैं सीए

पाकुड़। परिश्रम का ही दूसरा नाम सफलता है। हमने कल या प्रिया भगत की जानकारी दी थी। किंतु आगे एक और होनहार बालिका रिया भी है। यह बचपन से ही मेधावी हैं। 12वीं कॉमर्स की रिजल्ट में रिया का नाम भी पाकुड़ में चर्चा का विषय है। झारखंड बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में रिया अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं राज्य में छठा रैंक प्राप्त किया है। रिया भी जीदतो इंटर कॉलेज पाकुर से है। रिया तिर्थानी झारखंड में 6th रैंक लाकर पाकुड़ का नाम गौरव किया है। रिया बचपन से ही बड़ी मेहनती रही है । वे सन जोसेफ में कक्षा 1 से ही प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है संत जोसेफ विद्यालय के फादर ने कक्षा तीन से कक्षा 5 में डबल प्रमोशन देकर इन्हें सम्मानित किया है। साथ ही साथ संत जोसेफ विद्यालय में लगातार 10 साल तक 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ इन्होंने शानदार रिकॉर्ड स्थापित किया था। 10वीं परीक्षा में शानदार सफलता के बाद इनके माता-पिता की इच्छा डॉक्टर बनाने की थी। किंतु रिया का जुनून सीए करने को है।
रिया तिर्थानी ने अपने बलबूते पर झारखंड में छठी रैंक हासिल किया। उन्होंने जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज में अपना नामांकन लिखवाया । रीया अपनी
सफलता में अपने माता-पिता और गुरु विनोद तीर्थनी शामिल की हैं । वैसे विनोद तीर्थनी इनके ही पिता हैं और गुरुजी भी हैं ।रिया तिर्थानी के पिता विनोद तिर्थानी का कहना है कि रिया बहुत ही मेहनती लड़की है और यह निश्चित ही अपने मुकाम को हासिल कर लेगी ।बचपन से ही यह बहुत परिश्रमी है और साथ ही साथ जुनून को पूरा करने में हमेशा ही सफल रही है।
इनकी माता पायल तिर्थानी जी का कहना है की रिया तिर्थानी ने अपने विद्यालय का अपने शहर का और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। यदि सभी का आशीर्वाद रहा तो बच्ची शहर जिला राज्य और देश के लिए अवश्य नाम रोशन करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर