सतनाम सिंह
हिरणपुर (पाकुड़): रुआर स्कूल को लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी संकुल साधन सेवियों ने भाग लिया। बैठक में रुआर स्कूल कार्यक्रम के तहत विद्यालय से बाहर रहे बच्चो की नामांकन की समीक्षा बीईईओ रफीक आलम ने किया। कार्यक्रम के तहत हिरणपुर प्रखंड के स्कूल से बाहर रहे 914 बच्चो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमे से अभी तक 665 बच्चो की नामांकन की जा चुकी है।बीईईओ ने निर्देश देते हुए सीआरपी को बताया कि 15 जुलाई तक लक्ष्य अनुरूप शत प्रतिशत बच्चो को विद्यालय से जोड़ना है। सम्बन्धित संकुल के शिक्षकों से भी सहयोग लेकर लक्ष्य की प्राप्ति करें। समीक्षा बैठक में सभी सीआरपी ने विद्यालयवार नामांकन की प्रतिवेदन जमा किया गया। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत , बीआरपी संजय जयसवाल , सुजाता सरकार ,सीआरपी रुबीना यास्मीन ,मो.खबीर , मो.मफिजुद्दीन अंसारी , प्रमोद भंडारी , नरेंद्र साहा ,कुमुद दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।







