Search

March 18, 2026 4:20 am

रेलवे कॉलोनी में त्रिदिवसीय नौकुंडीय महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर पाकुड़ के परिसर में त्रिदिवसीय नौकुंडीय महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव कलश यात्रा से प्रारंभ हुई। 103 कन्याओं ने कलश में जल भरकर कलश यात्रा रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बागतीपाड़ा ,सिंधीपाड़ा,विवेकानंद चौक ,कलिकापुर दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल रेलवे कॉलोनी पहुंची। कलश के आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। महायज्ञ आयोजन के अध्यक्ष अनुग्रहित प्रसाद साह एवं आयोजन के सचिव सह नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने समल्लित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माता गायत्री, गुरुदेव एवं गुरु माता का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि 6 से 8 अप्रैल तक महायज्ञ होगी।अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के कथावाचक द्वारा तीन दिनों तक कथा भजन ,कीर्तन का आयोजन शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा।महायज्ञ आयोजन के लिए गायत्री परिवार के साथ मातृ शक्तियों ने भी अहम भूमिका रहेगी। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति ने भक्तजनों से यज्ञ में पधारने हेतु निवेदन किया है।

IMG 20230406 WA0043 1
IMG 20230406 WA0042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर