Search

March 17, 2026 10:10 pm

रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने सहायक अभियंताओं के साथ एक बैठक की।

राजकुमार भगत

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा आज सहायक अभियंता रामपुरहाट के साथ रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया l ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया कि इस बैठक का आयोजन मार्च 2023 में होना था l परंतु महाप्रबंधक पूर्व रेलवे के प्रस्तावित दौरे के कारण निर्धारित समय पर नहीं हो पाया।इस बैठक के माध्यम से पूर्व की बैठक में उठाए के मुद्दों के समाधान के लिए सहायक अभियंता रामपुरहाट को धन्यवाद दिया गया एवं अन्य कुछ समस्याओं को समक्ष रखा गया l जैसे की मेन के लिए बैग की व्यवस्था , गैंग के लिए गैंग हट की व्यवस्था, पाकुड़ याद में तिल बिठा छोर पर पानी की व्यवस्था ,पाकुड़ याद के नए भवन को सड़क की ओर से चहारदीवारी की व्यवस्था , कैरिज एंड वैगन सैड में बैठने की व्यवस्था ,पाकुड़ क्वायरी गेट पर पानी की व्यवस्था ,नलहटी स्टेशन पर टोली रूम की व्यवस्था ,लॉकर रूम को पूर्ण करने हेतु कई मुद्दों पर चर्चा की गई l सहायक अभियंता श्री राम बालक महतो, रामपुरहाट ने इन सभी मुद्दों का समाधान जुलाई तक करने का आश्वासन दिया l बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई l इस बैठक में संजय ओझा सहित अखिलेश कुमार चौबे, नीलेश प्रकाश , फजले रहमान और अमर मल्होत्रा शामिल हुए l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर