अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान पाकुड़िया ,खजूरडंगाल , बोननोग्राम , बीचपहाड़ी, गणपुरा , बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , बड़ा सिंहपुर सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने अपने पंचायत कार्यालय में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना । मुखिया ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, अबुआ आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना । मौके पर पंचायत की मुखिया , पंचायत सचिव , ग्राम रोजगार सेवक , वार्ड सदस्य प्रदीप भगत ,ग्रामीण लक्ष्मण राय , हिरदयानंद भगत सहित अन्य मौजूद थे ।





