Search

March 11, 2026 3:57 pm

रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान पाकुड़िया पंचायत सहित, बीचपहाड़ी, गणपुरा , बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस का आयोजन हुआ । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं सीओ किरण डांग ने पंचायत कार्यालय में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना । मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,रोजगार का आवंटन,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना । साथ ही उन्होंने पंचायत सचिव को इन सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया । वहीं बीडिओ एवं सीओ ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित जेई एवं लाभुकों को सही समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर