Search

March 12, 2026 4:29 am

लाभुको का आधार एवं मोबाईल नंबर संग्रह हेतु प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया गया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पाकुड़ के निर्देशानुसार वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पेंशन योजना के लाभुको का आधार एवं मोबाईल नंबर संग्रह हेतु प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशन योजनाओं के लाभुको का आधार एवं मोबाईल नंबर लेकर डिजिटलीकरण एवं उनका आधार सीडिंग किया गया। इस अवसर पर बड़ा सिंहपुर पंचायत में प्रतिनियुक्त पंचायत सचिव दिनेश भंडारी, बनियापासर पंचायत में मुखिया सालोमी बेसरा, बसंतपुर पंचायत में पंचायत सचिव अजीत हेंब्रम, बासेतकुंडी पंचायत में पंचायत सचिव अभिजीत राज, बिचपाहाड़ी पंचायत में पंचायत सचिव अब्दुल हलीम, बनोग्राम पंचायत में पंचायत सचिव अकबर हुसैन, डोमन गाड़िया पंचायत में पंचायत सचिव एकरामुल हक अंसारी, गणपुरा पंचायत में पंचायत सचिव प्रवीण पाठक, खजूरडंगाल पंचायत में पंचायत सचिव अजय रोबिन, खक्सा पंचायत में मुखिया ब्रेन तियूस हेंब्रम, लागडुम पंचायत में पंचायत सचिव देवचंद सोरेन, महुलपाहाड़ी पंचायत में मुखिया प्रकाश मरांडी, मोंगलाबांध पंचायत में पंचायत सचिव त्रिदीप शील, पाकुड़िया पंचायत ने मुखिया अनिता सोरेन, पलियादाहा पंचायत में मुखिया मरियम हेंब्रम, फुलझिंझरी पंचायत में मुखिया अरविंद टुडू, राजपोखर पंचायत में मुखिया ललिता टुडू एवं तेतुलिया पंचायत में मुखिया अनिता सोरेन के देखरेख में शिविर का आयोजन कर पेंशन धारियों का आधार एवं मोबाईल नंबर संग्रह किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर