Search

March 14, 2026 3:25 pm

लिट्टीपाड़ा में पानी के लिए हाहाकार, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ग्रामीणों का आरोप स्थानीय मुखिया मीरु सोरेन धनगरा गांव की ओर नहीं देते हैं ध्यान

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धनगरा गांव के समीप गुरुवार को धनघरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने गोड्डा धरमपुर मुख्य सड़क को पानी की समस्या को लेकर हड़िया बर्तन के साथ सड़क पर उतर गए एवं पूरी तरह से जाम कर दिया। ग्रामीण सुरुज मुर्मु, सुनिता टुडू, बड़का हांसदा, निमय हांसदा, आलमा किस्कू सहित दर्जनों लोगों ने बताया धनघरा गांव में पानी की काफी समस्या है पिछले कई दिनों से चापानल खराब पड़ा है जिससे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।लेकिन इस गांव की ओर जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। स्थानीय मुखिया मीरू सोरेन को बोलने पर भी ध्यान नहीं है।जिससे हम सब 40परिवार बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहें हैं। सड़क जाम की खबर लगते ही पीएचडी विभाग के जेई जेम्स मुर्मू एवं सिमलोंग पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया। साथ ही मिस्त्री द्वारा खराब चापानल को मरम्मत करवाकर तत्काल पानी मुहाया कराया गया। सड़क जाम से दोनों छोर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। तीन घंटे तक यात्री परेशान रहें। जेई जेम्स मुर्मू ने कहा पहाड़ी इलाका होने के कारण जल स्तर नीचे चला गया है तत्काल खराब पड़े चापानल को मरम्मत कराकर पानी मुहाया करवा दिया गया है।

IMG 20230615 WA0035
IMG 20230615 WA0034
IMG 20230615 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर