Search

March 12, 2026 12:18 pm

लिट्टीपाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) झारखंड कौशल विकास योजना के तहत मंगलवार को प्रखंड परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।मेला में प्रखंड क्षेत्र के 40 बेरोजगार युवक युवतियों ने शिविर में पहुंच अपना फार्म भरा। स्किल डेवलोपमेन्ट के अभिषेक कुमार ने बताया रोजगार मेला में प्रखंड क्षेत्र के 18 से 35 वर्ष के 40 युवक युवती ने अभी तक आवेदन भरा है।उन्होंने बताया चयनित युवक युवतियों का तीन महीने का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसको लेकर एसजीआरएस अकादमी के द्वारा दुमका एवं रांची अपने माध्यम से ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराएंगे।साथ ही ट्रेनिंग के पश्चात सभी को 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

IMG 20230718 WA0027
IMG 20230718 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर