Search

June 10, 2026 3:00 am

लुगु बुरु फुटबॉल क्लब राधाबल्लमपुर के और से फाइनल मैच का हुआ आयोजन



अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत लुगु बुरु फुटबॉल क्लब राधाबल्लमपुर के और से रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का अयोजन किया गया । टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ,जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम समेत दर्जनों झामुमो नेता शामिल हुए । फाइनल मुकाबला एमएनएस महेशपुर वनम बलियाडांगल मुखिया टीम के बीच हुआ । जानकारी देते हुए खेल कमिटी के अध्यक्ष बबलू हंसदा ने बताया कुल 16 टीमों के बीच खेल हुआ । फाइनल में विजेता टीम को 10 हजार रूपए नगद एवं उपविजेता टीम को 8 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर झामुमो नेताओ ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस मौके पर मुखिया नरेश मुर्मू,प्रकाश हेंब्रम,अहमद अली,राजेंद्र रविदास,ग्राम प्रधान मनुएल मुर्मू,रमेश मुर्मू,सोनाराम मरांडी,निमय हेंब्रम,राजेश मुर्मू,बाबूलाल मुर्मू एवं खेल कमिटी के सचिव माइकल मुर्मू, कोषाध्यक्ष अरुण हंसदा समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

IMG 20230409 WA0051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!