Search

March 16, 2026 12:27 pm

लेटबाड़ी गांव में चड़क मेला का आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड मुख्यालय से 8 किमी दूर लेटबाड़ी गांव में पता टंडी मैदान में रविवार को चड़क मेला का आयोजन किया गया। चड़क मेला को छाता मेला भी कहा जाता है। शिव भक्तों के आठ दिन की कठिन तपस्या के बाद नौंवे दिन मेला का आयोजन किया जाता है।14 मई से पता टंडी मैदान में शिवलिग व मैया पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर पुजारी कठिया हेंब्रम के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की जाती रही।इसी दौरान वैसे शिव भक्त जिसपर बाबा सवार होते हैं उसे भोगतिया कहा जाता है। भोगतिया चलय शिबोय पार्वती कहते हुए बाबा के दरबार तक पहुंच जाता है और पुजारी उसे अपने शरण में लेकर लगातार पूजा-पाठ करवाता है। इस बीच सभी भोगतिया दिनभर उपवास में रहकर रात्रि में अरवा चावल व गुड़ प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते है। नौंवे दिन पुत्र की मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां दिन भर उपवास में रहती है। जबतक पुत्र चरखी से घूमकर उतर नही जाता है तबतक मां अपने माथे में लोटा में जल भरकर खड़ी रहती है, ग्राम प्रधान, जोग मांझी, प्राणिक, गुडित समेत ग्रामीणों की सहयोग से सभी 32 भोगतिया को चरखी में घुमाया गया, मेला के रात्रि में संथाली दिनाजपुर गाना का भी आयोजन किया गया है, इसके बाद सोमवार एवं मंगलवार को दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के बाबूलाल हेंब्रम, राजू मरांडी, नींबूलाल हेंब्रम, गणेश हेंब्रम, आदि का सहयोग रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर