प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हाट से सोमवार को हटिया में घूम घूम कर लॉटरी बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हाट में हिरणपुर के लॉटरी माफिया द्वारा हटिया में लॉटरी का बेचने का कार्य कर रहे है।सूचना के आधार में हटिया में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान दिवाकर दत्ता उर्फ चाइना का तलासी लिया गया जिसमें उसके पास से 71 पीस एटीएम लॉटरी 1500 रुपए नगद एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।उन्होंने बताया थाना में कांड संख्या 21/23 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को जेल भेज दिया गया।





