सतनाम सिंह
महेशपुर थाना अंतर्गत कागजपुर गांव में मेनुका बीबी की मौत के मामले को लेकर मृतिका की मां आसिया बीबी ने महेशपुर थाने में अपने दामाद समेत दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए गए आवेदन में वादिनी ने उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री मेनुका बीबी की शादी कागजपुर गांव निवासी नजीमुद्दीन शेख के साथ हुई थी. वादिनी ने अपनी पुत्री की मौत के कारण अपने दामाद और उसके ससुर और ससुर के मामा दोनों हमेशा मेरी पुत्री के घर कागजपुर आना जाना करता था. ओर इन्हीं लोगों के कहने पर मेरी लड़की को मेरा दामाद गला दबाकर मार डाला. वादिनी ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उधर महेशपुर पुलिस ने वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.





