लिट्टीपाड़ा पाकुड़,प्रशांत मंडल
उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को थाना के समक्ष डीटीओ के सहकर्मी प्रज्ञानंद के नेतृत्व में वाहन जांच आभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर लोड आदि की जांच किया गया। जिसमें बिना कागजात व हेल्मेट के चलने वाले 31बाइक चालकों से 31हजार रु एवं बिना सीट के चालकों से 3हजार रु करके चालान काटा गया। डीटीओ के सहकर्मी प्रज्ञानंद ने बताया कि बिना हेलमेट के 31 बाइक चालक से1000रु करके कुल 31हजार ,एवं तीन बिना सीट बेल्ट से चल रहे चार पहिया वाहन के चालक से 1000रु करके 3हजार रु का चालान काटा गया। जिसमें कुल 35हजार रु का ऑनलाइन चालान काटा गया। उन्होंने बताया जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। जांच अभियान देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर डीटीओ के सहकर्मी सूरज कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।