धीरेन साहा
पाकुड़िया भाजपा के महा जनसमर्पक अभियान के तहत विकास तीर्थ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल राजबाड़ी गाँव मे स्थित केन्द्र सरकार द्वारा निर्माणाधिन ‘ एकलव्य विद्यालय का निरिक्षण गुरुवार को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया। प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन ने बताया कि आगामी 2 जुन को तेतुलिया पंचायत के अंर्तगत राजबाड़ी गाँव मे एकलव्य विद्यालय प्रांगण मे विकास तीर्थ कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार के 9 वर्ष के विकास कार्य को जनता के समक्ष रखा जायेगा। साथ ही इसी कड़ी मे प्रखंड के विभिन्न गांव झरिया,राजबाड़ी,बीचपहाड़ी चोकिशाल,चाँदना,सालपानी,हकीमपुर,चाकला,कर्मनाला,तेगुड़िया, रामघाटी, तेतुलिया, चुनपाड़ा और डुमरशोल गाँव का सघन दौरा कर जनसमर्पक अभीयान चलाया। एवं उक्त सभी गांव में बैठक कर पूर्व विधायक श्री सोरेन जनताओ का दुःख दर्द को सुना एवं जनता को कार्यक्रम मे आने का आमंत्रण भी दिया।







