Search

March 11, 2026 6:13 am

विद्यार्थी परिषद ने पीजी कानून कॉमर्स की पढ़ाई हेतु कुलपति को सौंपा ज्ञापन

राजकुमार भगत

पाकुड़। अपनी 15 सूत्रीय मांगों समर्थन में अ .भा. वि . परिषद के एक शिष्टमंडल विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय के नेतृत्व में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के प्रभारी कुलपति डॉ विमल प्रसाद सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा । जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने पाकुड़ महाविद्यालय में पीजी , कानून एवं कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने विषयवार प्राध्यापक मुहैया कराने का कुलपति से अनुरोध किया । इसके अलावा महेशपुर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज को प्रारंभ करने तथा महिला महाविद्यालय एवं केकेएम महाविद्यालय को स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की। भोला उपाध्याय ने विश्वविद्यालय के द्वारा बी एड के शुल्क वृद्धि के फैसले को वापस लेने पर कुलपति को धन्यवाद दिया। मौके पर प्रतिनिधि मंडल में अभाविप के प्रदेश सह मंत्री सौरभ झा विश्वविधालय संयोजक बमभोला उपाध्याय प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख मनोज सोरेन विभाग संगठन मंत्री देवघर उपेंद्र भरत विभाग संगठन मंत्री दुमका हिमांशु दुबे जिला संगठन मंत्री धनंजय साहा पाकुड़ जिला संयोजक गुंजन तिवारी उपस्थित रहे।।

IMG 20230801 WA0029 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर