विधायक दिनेश मरांडी ने फीता काटकर किया प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्धघाटन
बिक्की सन्याल
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक दिनेश मरांडी अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गावों का दौरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिले। वही विधायक दिनेश मरांडी ने पहले तो कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा तत्पश्चात ग्रामीणों से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से संबंधी जानकारी ली। विधायक दिनेश मरांडी ने ग्रामीणों से अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को भी रखने को कहा जिसको सुन ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली व आवास संबंधी शिकायतें रखी। विधायक दिनेश मरांडी ने उपरोक्त शिकायतों के निराकरण हेतू संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए त्वरित समाधान करने को कहा। क्षेत्रभ्रमण के पश्चात विधायक दिनेश मरांडी ने अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि इससे यहाँ के आमलोगों को अपनी शिकायत व समस्या रखने में आसानी होगी साथ ही साथ उनका निदान भी जल्द से जल्द होगा। विधायक दिनेश मरांडी के प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्ब्रम, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, सनातन सोरेन, इमरान अंसारी, श्यामलाल हांसदा, इस्लाम अंसारी, अजित कुमार, थॉमस मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।








