Search

March 18, 2026 7:30 am

विधायक ने बंद पड़े खदान के जल जमाव से सिंचाई योजना का किया शिलान्यास

अब्दुल अंसारी

48 लाख ली लागत से बनेगा योजना

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने बुधवार को डिएमएफ्टी मद से बनने वाली दो सिंचाई योजना का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया ।जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के श्रीरामगाड़िया पंचायत के हुलियापाथर गांव में बंद पड़े खदान के जल जमाव से सिंचाई योजना का सबसे पहले शिलान्यास किया जिसका प्रक्कलित राशि 24 लाख 89 हजार 600 रुपए है । जिसके बाद सीतारामपुर पंचायत अंतर्गत दुमकाडांगल गांव में बंद पड़े खदान के जल जमाव से सिंचाई योजना का शिलान्यास किया जिसका प्रक्कालित राशि 24 लाख 89 हजार 100 रुपए है ।
मौके पर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने ग्रामीणों को संबोधन में बताया की इस सिंचाई योजना के बनने से हजारों की संख्या में ग्रामीण अपना खेती कर सकेंगे। जहां खेती से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ता था अब ऐसा नहीं होगा । हेमंत सोरेन कृषि एवं ग्रामीणों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।सिंचाई से इस क्षेत्र में संवृद्धि आएगी। क्षेत्र को सिंचाई सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता में है।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,मोतीलाल हंसदा, सचिव माइकल मुर्मू,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम,रुहुल अमीन, बुदल यादव,पप्पू अंसारी,नसीम अहमद,अरशद मंडल,प्रवक्ता इकबाल हुसैन, सेंटू शेख, अखलाकुल अंसारी,मैनुद्दीन अंसारी,लाल मोहमद अंसारी,संतोष हेंब्रम सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230329 WA0054 1
IMG 20230329 WA0053
IMG 20230329 WA0052

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर